बीते 25 दिनों से भैरोपुर का 15 वर्षीय बालक है लापता

बीते 25 दिनों से भैरोपुर का 15 वर्षीय बालक है लापता

परिजनों में छाई मायुसी, मां का रो रो कर बुरा हाल

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी अजीत मंडल और नुतन देवी का 15 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार बीते 25 दिनों से लापता है। हालांकि लापता छात्र की माता जी ने बाईपास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है परन्तु अभी तक पुलिस बच्चे का पता लगाने में असक्षम है। वहीं लापता छात्र की मां ने बताया कि 31 जनवरी को अमलेश घर से बाहर निकला फिर आज तक वापस नहीं आया पढाई को लेकर फटकार लगाई थी क्या पता वो दिल पर ले लेगा। अमलेश से संबंधित किसी प्रकार की सूचना के लिए परिजनों ने मोबाइल नंबर 9939069769,6201808531 जारी किया है। वहीं आमलेश के लापता हो जाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

बाइट-नुतन देवी, लापता छात्र की मां
बाइट-अजीत मंडल, लापता छात्र का पिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!