पचपेड़ी (जिला–बिलासपुर)।
संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित 24वें दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
14 फरवरी 2026 (प्रथम दिवस)
सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि श्री महादेव कॉवरे (आईएएस), आयुक्त बिलासपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद जायसी (अध्यक्ष, प्रबंधक समिति) ने की तथा श्री जितेन्द्र कुमार पाटले (सचिव, प्रबंधक समिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दिन छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा की सभी अतिथियों ने सराहना की।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से महाविद्यालय के टॉपर छात्र–छात्राओं, दौड़ सहित खेल एवं विभिन्न कला गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ गण की सराहनीय भूमिका रही।
महेंद्र सिंह राय -संवाददाता
बिलासपुर (छ.ग.)
