थानांतर्गत कुल-250.56 लीटर विदेशी शराब बरामद वाहन जप्त..
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
➤ दिनांक-27.02.26 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शराब कारोबारी अंशु कुमार उर्फ कृष्णकांत कुमार अपने सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लेकर तेतरी की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना के आलोक में नवगछिया थाना एवं डी०आई०यू० टीम द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुर चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
> जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही उक्त स्कॉर्पियो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
> तत्पश्चात वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 250.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को विधिसम्मत जब्त किया गया।
> इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 90/26 दिनांक-27.02.26 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० 2018 दर्ज कर कांड में संलिप्त शराब तस्करों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगीः-
1. विदेशी शराब-250.56 लीटर
2. स्कॉर्पियो-01
*दिनांक-27.02.26 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर रिंग बाँध के समीप सड़क से कुल-05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या-12/26 दिनांक-27.02.26 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
* नवगछिया थाना कांड संख्या-87/26 दिनांक-24.02.26 धारा-137(2) बी०एन०एस० के अपहृत को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
* ढोलबज्जा थाना कांड संख्या-15/26 दिनांक-22.02.26 धारा-137 (2)/140 (3)/3(5) बी०एन०एस०
के अपहृत को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
नदी थाना कांड सं0-13/26 दिनांक-27.02.2026 धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एव उत्पाद संशो० अधि० 2022 के प्रा० अभि० 1. दिलीप मंडल पे० स्व० बहादुर मंडल सा०-डोरिया थाना नदी जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
* बिहपुर थाना कांड सं0-37/26 दिनांक-27.02.2026 धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एव उत्पाद संशो० अधि० 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त 1. मोहन कुमार मंडल पे०-विश्वेशर मंडल 2. पंकज कुमार पे०-विपीन मंडल दोनों स० थाना-बिहपुर जिला-भागलपुर 3 अमर कुमार पे०-शिवनंदन सिह सा०-बभनगामा थाना-बिहपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
