बिरौल में आधुनिक सुविधा से युक्त गुरुकुल लाइब्रेरी का शुभारंभ

बिरौल में आधुनिक सुविधा से युक्त गुरुकुल लाइब्रेरी का शुभारंभ

बिरौल।सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस एंड करियर एजुकेशन के तत्वाधान में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शहर जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुरुकुल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, बीजेपी जिलामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह,बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।अनुमंडल पदाधिकारी श्री शशांक राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की वातानुकुलित पहली आधुनिक लाइब्रेरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और वे स्वाध्याय के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रभाकर तिवारी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने गुरुकुल क्लासेस के संस्थापक केशव चौधरी एवं नटवर चौधरी को इस प्रयास के लिए बधाई दिया।जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि मैं पिछले आठ वर्षों से इस संस्था पर आता रहा हूँ और यहां के विद्यार्थियों का अनुशासन एवं उपलब्धियां सराहनीय रही हैं। यह लाइब्रेरी छात्रों को और अधिक सफलता की दिशा में प्रेरित करेगी।बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने इसे विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच बताया।इस अवसर पर गुरुकुल क्लासेस के संस्थापक नटवर चौधरी एवं उनके पिता राम शंकर चौधरी द्वारा सभी अतिथियों को पाग,चादर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इंटर साइंस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मोहनपुर के छात्र राजा बाबू को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।मैट्रिक परीक्षा में 468 अंक लाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले हरिओम कुमार झा को रेंजर साइकिल प्रदान की गई।इसके अलावा इंटर एवं मैट्रिक के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।गुरुकुल लाइब्रेरी के संस्थापक केशव चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाना है।उन्होंने बताया कि इंटर साइंस कोचिंग के बाद यह उनका दूसरा बड़ा प्रयास है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।एक शिफ्ट में 150 सीट का वातानुकुलित व्यवस्था किया गया है। कार्यक्रम में श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के एमडी नवलेश चौधरी,दिल्ली पब्लिक स्कूल कुशेश्वरस्थान के निदेशक शमीम हैदर,मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी कुमार राय,संतोष पोद्दार,प्रदीप प्रधान,रामबाबू महथा,संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक सोनू सिंह, मुरारी झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!