भीषण गर्मी में राहत: पचपेड़ी तहसील में अधिवक्ता संघ और जनप्रतिनिधियों ने खोला प्याऊ घर

भीषण गर्मी में राहत: पचपेड़ी तहसील में अधिवक्ता संघ और जनप्रतिनिधियों ने खोला प्याऊ घर

​पचपेड़ी। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन और राहगीरों की सुविधा के लिए तहसील कार्यालय पचपेड़ी में ‘शीतल पेयजल प्याऊ’ का शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अधिवक्ता संघ ने मिलकर एक विशेष पहल की, ताकि तहसील आने वाले पक्षकारों और आम लोगों को ठंडे पानी के लिए भटकना न पड़े।
​प्रमुख उपस्थिति
​इस उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​जिला पंचायत: सदस्य सतकली बावरे जिला पंचायत सभापति – श्री रामखिलावन पटेल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव।
​प्रशासन: तहसीलदार पचपेड़ी – श्री नीलम पिस्दा,
​राजनीतिक नेतृत्व: जनपद सदस्य- श्री राकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष – श्री भोलाराम साहू।
​अधिवक्ता संघ मस्तूरी-पचपेड़ी संघ के सचिव सुखसागर सोनवानी, कांति भारद्वाज, चंद्रशेखर जांगड़े,राधाचरण कुर्रे, नवीन कांत, लखन चंद्राकर, महेंद्र सिंह, अखिलेश और सत्यप्रकाश।
​स्थानीय प्रतिनिधि: सरपंच – चंद्रप्रकाश कुर्रे, उप सरपंच पचपेड़ी – खलहु टंडन, विक्की तिवारी भाजपा नेता एवं पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ।
​जनहित में सराहनीय कदम
​उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सेवा भाव से किया गया यह कार्य अत्यंत पुण्यकारी है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने राजस्व और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। चिलचिलाती धूप में ठंडे पानी की यह व्यवस्था उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने संकल्प जताया कि पूरी गर्मी के दौरान यहां स्वच्छ और शीतल जल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
​स्थानीय ग्रामीणों और तहसील में आने वाले पक्षकारों ने इस पहल के लिए अधिवक्ता संघ को
सेवा भाव कार्य को अत्यंत पुण्यकारी माना गया।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!