विक्रमशिला सेतु पर बने पहले बेली ब्रिज का ट्रायल सफल, 7 जून से छोटे वाहनों के परिचालन की तैयारी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य में बड़ी सफलता मिली है। देर रात सेतु पर तैयार किए गए पहले 49 मीटर लंबे बेली ब्रिज का सफल ट्रायल किया गया। परीक्षण के दौरान ढाई टन वजनी स्कॉर्पियो वाहन को बेली ब्रिज से गुजारा गया जिसे सीमा सड़क संगठन ने सफल बताया है।गौरतलब है कि 4 मई की देर रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद भागलपुर को सीमांचल और कोसी क्षेत्र से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया था। पुल को जल्द चालू कराने के लिए BRO, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और पथ निर्माण विभाग की टीम लगातार दिन-रात कार्य कर रही है क्षतिग्रस्त हिस्से पर कुल चार बेली ब्रिज बनाए जा रहे हैं अधिकारियों के अनुसार एक से दो दिनों के भीतर बाकी बेली ब्रिजों का भी ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दे चुके हैं।
यदि सभी ट्रायल सफल रहे तो 7 जून तक विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के माध्यम से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
