ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

​बिलासपुर। बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का जानलेवा रूप देखने को मिला। ईंटों से लदी एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
​मृतक की पहचान
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान विवेक कुमार बंजारे (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि टिकारी निवासी थे। उनके पिता का नाम तारा बंजारे बताया जा रहा है। इस असमय मौत से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है।
​ग्रामीणों ने दिया चक्काजाम का अल्टीमेटम
​हादसे के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रहे हादसों और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम न कसे जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को चक्काजाम करने का अल्टीमेटम दे दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
​पुलिस जांच में जुटी
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फरार गाड़ी और उसके चालक की तलाश जारी है।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!