लोदीपुर थाना क्षेत्र में शेरे बिहार होटल के मालिक अवैध विदेशी शराब के साथ धराया

लोदीपुर थाना क्षेत्र में शेरे बिहार होटल के मालिक अवैध विदेशी शराब के साथ धराया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है पर शराब माफिया चोरी छिपे अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे हैं।बीते दिनों लोदीपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाने के सामने सड़क से होकर एक बाइक सवार व्यक्ति छिपाकर अवैध शराब लेकर आने वाला है। तभी थाने के पास वाहन चेकिंग शुरू किया गया। एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तभी सशस्त्र बलों के सहयोग से उसकी तलाशी ली गई। उक्त युवक के बाइक की सीट के नीचे से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बरामद कर लिया। वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा गिरफ्तार युवक की पहचान लोदीपुर कला निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र मनोज चौधरी के रूप में हुई है, उक्त युवक को 4 लीटर विदेशी शराब,एक होंडा साईं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!