भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ को लेकर कटिहार जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ को लेकर कटिहार जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

बाढ़ की स्थिति में राहत हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
गंगा नदी के स्तर में धीमी बढ़त।
आवागमन हेतु नावों का परिचालन करवाया जा रहा है।
कटिहार, 04 सितंबर 2026, शुक्रवार।

जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं नदी के स्तर में धीमी बढ़त के कारण संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जलस्तर, जलजमाव, तटबंधों, सड़कों एवं आवागमन की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में आज कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत जरलाही पंचायत के गुमटी टोला एवं 12 नंबर स्पर पर स्थल निरीक्षण करने जिला पदाधिकारी कटिहार,अपर समाहर्ता कटिहार, अपर समाहर्ता आपदा कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर के साथ प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी पहुंचे।

जिलाधिकारी नदी के बढ़ते जलस्तर तथा आसपास के जल प्रभावित गांवों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
बाढ़ आने की स्थिति आपदा विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी कार्य करने का सख्त निर्देश भी दिया गया। इसके लिए सभी तैयारी अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि—–

गंगा,कोशी के जलस्तर की सतत निगरानी की जा रही है

जल प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य चलाया जाएगा

क्षतिग्रस्त सड़कों एवं संपर्क मार्गों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करें

आवश्यकतानुसार वैकल्पिक आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी करने का निर्देश।

आपात स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया गया

प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम भेजने तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आमजनों से अपील

भारी बारिश एवं नदियों के जल स्तर वृद्धि की स्थिति को देखते हुए जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले पानी में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन/नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।

स्थिति पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। आमजनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!