19 ग्राम ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

19 ग्राम ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर, 600 एमएल प्रतिबंधित कफ सिरप, डिजिटल तराजू और 12,850 रुपये नकद बरामद किए गए।
नाथनगर थानाध्यक्ष परमेश्वर साहनी के निर्देशन में एसआई विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीरामपुर में एक गुमटी में कुछ लोग बैठकर ब्राउन शुगर की पुड़िया तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई विकास कुमार ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापेमारी की।
पुलिस ने मौके से रवि हेम्ब्रम (30), पिता नवल हेम्ब्रम, निवासी नरगा मिशन, थाना नाथनगर और आशीष कुमार (19), पिता मनोज मंडल, निवासी दिल्दारपुर साहेबगंज, थाना ललमटिया, दोनों जिला भागलपुर, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मौके से फरार हुए अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!