पचपेड़ी थाना प्रभारी के खिलाफ दुष्प्रचार का खंडन
पचपेड़ी / मस्तूरी (बिलासपुर)
पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं बुलेट पर बैठकर लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही थीं।
इसी जागरूकता अभियान की एक तस्वीर को लेकर *CG भास्कर न्यूज के जिया खान* द्वारा गलत तरीके से खबर चलाकर पुलिस का मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन के दिन हेलमेट जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे और उसी के परिपालन में उन्होंने हेलमेट पहनकर बुलेट चलाई थी। यह पूरी तरह से जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसे कुछ लोगों द्वारा गलत रूप में प्रस्तुत कर पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह की भ्रामक खबरों से पुलिस का मनोबल गिरता है, जबकि पुलिस लगातार जनता की सुरक्षा और जागरूकता के लिए काम कर रही है। जनता से अपील है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।
