ठाकुरगंज में विद्युत उपभोक्ताओं संग CM नीतीश कुमार का संवाद

ज़की हमदम किशनगंज बिहार

ठाकुरगंज,  विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ठाकुरगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत की। क्षेत्र में कुल 1.15 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से इस महीने लगभग 38 हजार घरेलू उपभोक्ताओं का विपत्रीकरण हो चुका है। इनमें से करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को शून्य विद्युत विपत्र प्राप्त हुआ है।

जन संवाद कार्यक्रम अवर प्रमंडल के कुल 28 स्थलों पर आयोजित किया गया। प्रमुख स्थलों में क्लब फील्ड ठाकुरगंज, गांधी मैदान ठाकुरगंज, मौलाना आजाद कॉलेज ठाकुरगंज, लोधाबाड़ी हाई स्कूल, पौआखाली हाई स्कूल, मनरेगा भवन जिया पोखर, पोठिया थाना के निकट, दामलबाड़ी और छतरगाछ हाई स्कूल शामिल थे।

हजारों उपभोक्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में विभास कुमार (विद्युत कार्यपालक अभियंता बहादुरगंज), मधुकर वनमाली (सहायक विद्युत अभियंता ठाकुरगंज), देवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार और श्याम बाबू कुमार सहित कई कनीय विद्युत अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *