ज़की हमदम ठाकुरगंज किशनगंज
ठाकुरगंज, स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगांठ पर ठाकुरगंज प्रखंड में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार झंडोत्तोलन किया गया।
मुख्य समारोह ठाकुरगंज गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जहां विधायक सऊद असरार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। उन्होंने एकता और विकास के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मकसूद अशरफी ने झंडा फहराया, जबकि प्रखंड कार्यालय, शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृषि कार्यालय, +2 ठाकुरगंज उच्च विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पंचायत कार्यालय में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन हुआ।
झंडोत्तोलन समय-सारणी:
- प्रखंड कार्यालय, ठाकुरगंज – 09:15 पूर्वाह्न
- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय – 09:25 पूर्वाह्न
- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय – 09:30 पूर्वाह्न
- प्रखंड कृषि कार्यालय – 09:35 पूर्वाह्न
- +2 ठाकुरगंज उच्च विद्यालय – 09:45 पूर्वाह्न
- थाना, ठाकुरगंज – 10:00 पूर्वाह्न
- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – 10:15 पूर्वाह्न
- नगर पंचायत कार्यालय – 10:30 पूर्वाह्न
- गांधी मैदान, ठाकुरगंज – 11:00 पूर्वाह्न
पूरा प्रखंड तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई दिया और विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मिठाइयों के वितरण से माहौल उत्सवमय हो गया।