प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभागियों को मिला सम्मान

 

भागलपुर। संवाददाता शुभम कुमार।

हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार, को भागलपुर के मुस्लिम मॉनेटरी डिग्री कॉलेज परिसर में प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता तप घोष ने की। शुरुआत प्रेमचंद एवं शरतचंद्र की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई।

मंचासीन अतिथियों ने कहा कि प्रेमचंद और शरतचंद्र भारतीय साहित्य के दो ऐसे ध्रुव हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी। प्रेमचंद ने 300 से अधिक कहानियां और लगभग 14 उपन्यास लिखे जिनमें स्वतंत्रता आंदोलन, मानव पीड़ा और कर्तव्य बोध का चित्रण है। वहीं शरतचंद्र ने नारी मन की संवेदना और मानवीय मूल्यों को साहित्य में स्थान दिया। वक्ताओं का कहना था कि नई पीढ़ी साहित्य और संस्कृति से दूर होती जा रही है, ऐसे में यह प्रतियोगिता उन्हें साहित्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से लगभग 200 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रेमचंद-शरतचंद्र से संबंधित साहित्य भेंट किया गया।

विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इस प्रकार रहे:

  • ग्रुप G – चित्रांकन: अनीश सिंह (माउंट एसएससी स्कूल), काव्य पाठ: खुशी सिंह (वारसी इंग्लिश अकैडमी)।
  • ग्रुप F – चित्रांकन: अन्य श्री, काव्य पाठ: अद्रिजा राज, गणित: यश शांडिल्य, गीत: शिवन्या पांडे।
  • ग्रुप E – चित्रांकन: आयुषी कुमारी, काव्य पाठ: शाकंभरी गौतम, गीत: आतस जहरा, भाषण: अफसीन, निबंध: सिमरन परवीन, क्विज: सत्यम कुमार, गणित: तनुज आनंद।
  • ग्रुप D – भाषण: शिफाह आबिदी, निबंध: ऋषिका भगत, गीत: नैतिक राज, काव्य पाठ: अदिति भारती, चित्रांकन: देवांश कुमार, क्विज: अभिषेक कुमार, गणित: दिव्यांशु कुमार शाह।
  • ग्रुप C – भाषण: कायनात खानम, निबंध: शिफा राजा, काव्य पाठ: सोनाक्षी, गीत: मोहम्मद जैद, क्विज: शिफा राजा, चित्रांकन: खुशी कुमारी, गणित: आकाश कुमार, रंजन कुमार।
  • ग्रुप B – भाषण: आयुष राज, काव्य पाठ: सागर कुमार, निबंध: अभिनव कुमार, चित्रांकन: रानी रत्नमाला, क्विज: सागर कुमार पंडित, गणित: आयुष राज, गीत: शिवानी कुमारी।
  • ग्रुप A – गीत: निशा मिश्रा, भाषण: मधु कुमारी, क्विज: स्वरूप कुमार, काव्य पाठ: आरती कुमारी, निबंध: जूली रानी।

समारोह में अध्यक्ष तप घोष के साथ डॉ. योगेंद्र, डॉ. फारूक अली, श्रीप्रकाश चौधरी, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. वसीम राजा और रवि कुमार सिंह मंच पर उपस्थित रहे। अन्य वक्ताओं में रामदेव सिंह, अमन कुमार सिंह, विनय कुमार, डॉ. अलका, कपिल देव रंग और दीपक कुमार ने प्रेमचंद व शरतचंद्र के साहित्य पर विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथियों में तरुण घोष, तकी अहमद जावेद, महबूब खान, विगन रजक, डॉ. पुलकित कुमार मंडल, रुपेश कुमार, राजेश झा सहित निर्णायक मंडल के सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा, तारा कांत ठाकुर, अनिल कुमार, इकराम हुसैन शाद और पम्मी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रणव भारद्वाज एवं रवि कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव रवि कुमार सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!