भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने किया सड़क, नाला और जलापूर्ति निर्माण कार्यों का शिलान्यास

भागलपुर।
भागलपुर के माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा ने आज कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

दिनांक 25 सितंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे वार्ड संख्या 37, जी.पी. वर्मा लेन में विधायक ने सड़क, नाला एवं कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य विद्यापति मिश्रा के घर से पंकज सिन्हा के घर होते हुए विलायती सिंह के घर तक होगा। इस योजना पर कुल ₹9,63,803 की लागत आएगी।

इसी क्रम में दोपहर 1:15 बजे वार्ड संख्या 37, मुंदिचक गढ़ैया हरिजन टोला में ₹7,65,100 की लागत से जलापूर्ति निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

वहीं शाम 4:00 बजे वार्ड संख्या 24, बड़ी खंजरपुर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के बगल में जलापूर्ति निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना पर कुल ₹6,08,800 की लागत निर्धारित है।

इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!