पीरपैंती रेलवे स्टेशन का पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) उदय शंकर झा ने किया निरीक्षण

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर के पिरपौती में अमृत भारत योजना के तहत बन रहे पीरपैंती रेलवे स्टेशन का पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) उदय शंकर झा ने गहन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की स्थिति देखकर उन्होंने स्टेशन प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई स्टेशन में साफ सफाई की बदहाल स्थिति, जगह जगह फैली गंदगी, लोडिंग एरिया की अव्यवस्था और पार्किंग क्षेत्र में नियमों की अनदेखी पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की स्टेशन पहुंचते ही पीएस उदय शंकर झा ने परिसर में लगे सभी इंग्लिश भाषा के बोर्ड हटाकर उन्हें हिंदी में बदलने का स्पष्ट निर्देश दिया उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा और भाषा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में सभी बोर्ड हिंदी में होने चाहिए, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के हर हिस्से का बारीकी से जायज़ा लिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने का आदेश दिया उन्होंने वृक्षारोपण की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की देखरेख, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का भी निरीक्षण किया पीएस उदय शंकर झा ने अपने बयान में कहा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों की हर सुविधा के अनुरूप बनाया जाना है रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्री सुविधा है लेकिन आज निरीक्षण के दौरान साफ दिखाई दिया कि कई क्षेत्रों में गंभीर त्रुटियां हैं इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी यात्रियों को परेशान करने वाली हर समस्या को तुरंत दूर करना होगा। मैंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था को बेहतर करें, लोडिंग एरिया और पार्किंग क्षेत्र को नियमों के अनुसार व्यवस्थित करें, तथा स्टेशन परिसर में भाषा मानक के अनुरूप सभी बोर्ड हिंदी में लगाए जाएं अगले निरीक्षण तक सभी खामियों को दुरुस्त करना अनिवार्य है रेलवे यात्री सुविधा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बहुत जल्द स्टेशन परिसर में स्पष्ट सुधार दिखाई देगा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्टेशन में यात्री सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता बढ़ाने और आधुनिकता लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे, जिससे पीरपैंती स्टेशन अमृत भारत योजना के अनुरूप एक आदर्श स्टेशन बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!