किशनगंज,नजमुल हसनैन जकी
बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत एवं भेड़ियाडांगी में जागरूकता अभियान
आज दिनांक 03.01.2026 को जिला प्रबंधक श्रीमती नूरी बेगम की अध्यक्षता में बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से किशनगंज प्रखंड अंतर्गत चकला पंचायत एवं भेड़ियाडांगी क्षेत्र में लाभुकों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को बुनियाद केन्द्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करना था।
कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केन्द्र के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, परामर्श सुविधाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लाभुकों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक पात्रता, दस्तावेज एवं प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
