किशनगंज :-खोड़ीबारी बंगाल से बालू लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक को कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 7:10 बजे रोक लिया। ट्रक मालिकों और संचालकों का आरोप है कि वाहन के सभी कागजात पूरी तरह वैध थे, रॉयल्टी का भुगतान किया जा चुका था और ट्रक में उसकी निर्धारित क्षमता से कम ही बालू लोड था, इसके बावजूद पुलिस ने वाहन को रोक दिया।
ट्रक संचालक के अनुसार, हम लोग तय रूट से बिहार की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:10 बजे क़ुर्लिकोर्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ी रोक दी। हमने सभी कागजात दिखाए, फिर भी वाहन को आगे जाने नहीं दिया गया।
वाहन मालिकों का कहना है कि ट्रक ओवरलोडिंग नहीं थी। सभी विभागीय प्रक्रियाएं—जैसे रॉयल्टी कटौती और जरूरी कागजात—पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। इसके बावजूद ट्रक को रोके जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में जब कुर्कीकोर्ट थाना के थाना अध्य्क्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “कोई बड़ा मामला नहीं है। माइनिंग विभाग को सूचना दे दी गई है। माइनिंग वाले आएंगे, उसके बाद ही आगे की देखा जाएगा किया होगी।”
वाहन मालिकों ने सवाल उठाया है कि जब सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी इस तरह से वाहनों को रोका जाएगा, तो वे क्या करें। एक वाहन मालिक ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, “अगर हर बार वैध कागज होने के बाद भी गाड़ी रोकी जाएगी, तो क्या हम गाड़ी घर में खड़ी कर दें या सड़क पर चलाएं?”
फिलहाल ट्रक को कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र में रोके रखा गया है और माइनिंग विभाग के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वाहन मालिकों ने प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश और त्वरित समाधान की मांग की है, ताकि वैध रूप से चल रहे वाहनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
