भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य के अवसर पर आज भागलपुर के पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा के निवास स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान याद करते हुए उन्हें भावमीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। इस अवसर डॉ० आनन्द ने कहा कि भारतीय राजनीति के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सादा जीवन एवं उच्च विचार के प्रतिक थे। भारतीय राजनीति ईमानदारी और शुचिताके बेहतरीन उदाहरण थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता को समर्पित रहा। आज जब देश आर० एस० एस० एवं भाजपा शासन की निरंकुशता के दौर से गुजर रहा हैं। ऐसे में उनका संदेश और विचार हमें सततः प्रेरित करते रहता है।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, डॉ० अभिषेक चौबे, रविंद्रनाथ यादव, श्रीमती मिनाक्षी रॉयल, बंटी दास पान, मो० असफाक मेहंदी, आलिया, अलिना, रमीज रजा सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!