भागलपुर में विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष पर अंग अंगिका साहित्य महोत्सव के लिए युग चेतना फाऊंडेशन की ओर से 18 फरवरी को एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भारत का सबसे अमीर और सर्वश्रेष्ठ किसान और वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी ने भाषाओं के महत्व पर साहित्यकारों और पत्रकारों को संबोधित किया।

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी,भागलपुर/ बिहार।

इससे पूर्व सभागार में डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी का अंग वस्त्र एवम् पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया गया।बताते चलें डाक्टर राजा राम त्रिपाठी को भारत के विभिन्न कृषि मंत्रियों द्वारा चार बार देश के सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। 2023 में कृषि जागरण द्वारा आयोजित मिलियनेयर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवार्ड में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा उन्हें भारत के सबसे अमीर किसान के खिताब से सम्मानित किया गया है ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान ने की।सानिध्य में डॉक्टर अमरेंद्र,रंजन कुमार और सीतांशु रंजन रहे।संचालक वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत और स्वागत भाषण डॉक्टर सुधीर मंडल ने किया। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों का जमावड़ा लगा।तो आईए सुनते हैं उनकी बातों को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!