संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय इकाई द्वारा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में मासूम छात्रा गायत्री के साथ घटित अमानवीय घटना ने पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। आक्रोश मार्च निकालकर एवं पटना एसएसपी का पुतला दहन किया गया।
महाविद्यालय की छात्रा चंचल एवं अन्नु ने बताया कि गायत्री को न्याय दो छात्रों पर इस तरह का अत्याचार काफी निंदनीय है अगर ऐसा घटना नहीं रुकती है तो हम सभी छात्राएं रोड पर उतरकर आंदोलन कर विरोध करेंगे।
एसएफडी प्रांत सह संयोजक कुसुम ने बताया की बीते दिन छात्रावास में रह रही बहन गायत्री का रेप कर हत्या किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे अपराधी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि दुर्भाग्य की बात है कि विगत दिन पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा गायत्री के साथ घटित अमानवीय घटना ने पूरे समाज की अंतरात्मा को छक्क जिकोर कर रख दिया है यह केवल एक बेटी पर हुआ अत्याचार नहीं बल्कि हमारी सामाजिक संवेदनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा प्रश्न चिन्ह है। ऐसे जघन्य घटना के विरोध में करीब 200 की संख्या में आक्रोश मार्च निकाला गया एवं पटना एसएसपी का पुतला दहन किया गया।
नवगछिया जिला संयोजक गौतम साहू ने बताया कि जहानाबाद की बेटी पटना जैसी बड़े शहर में अपने सपनों को साकार करने के लिए नीट की तैयारी कर रही थी बहन गायत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या करना इसका मैं घोर निंदा करता हूं। विद्यार्थी परिषद पूरे बिहार के जिला में आक्रोश मार्च, कैंडल मार्च, विरोध प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन कर बहन गायत्री को न्याय की मांग की।
मौके पर एनसीसी प्रमुख अन्नु कुमारी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख राजकन्या, चंचल,साधना,रेनू नेहा, पायल,रवीना पुजा,नीरू,साधना,पुष्पांजलि अर्चना,निक्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
