संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग होटल स्टोन पार्क में कलाकारों ने सीखीं अभिनय की बारीकियां, डॉ. अजय सिंह और संजीव सुमन के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन।

“संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
होटल स्टोन पार्क में कलाकारों ने सीखीं अभिनय की बारीकियां, डॉ. अजय सिंह और संजीव सुमन के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

“जिंदगी मजाक नहीं, जिम्मेदारी है” के मूल मंत्र के साथ सामाजिक बदलाव की तैयारी।

भागलपुर के होटल स्टोन पार्क में ‘जीवन जागृति सोसायटी’ के तत्वावधान एस-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही वेब सीरीज “संजीदगी एक पहेली” की दो-दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला (वर्कशॉप) आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 2 और 3 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में चयनित कलाकारों को उनके पात्रों की भावनात्मक गहराई और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को पटकथा के अनुसार उनके किरदारों में ढालना था। निर्माता और लेखक डॉ. अजय सिंह एवं निर्देशक संजीव सुमन की देखरेख में कलाकारों ने विभिन्न दृश्यों का अभ्यास किया। कार्यशाला के दौरान एक भावुक दृश्य के पूर्वाभ्यास ने उपस्थित लोगों को झकझोर कर रख दिया, जिसमें रिश्तों की कड़वी हकीकत और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाया गया।
निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि ऑडिशन के बाद यह कार्यशाला कलाकारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। इसमें हमने न केवल संवाद अदायगी पर काम किया, बल्कि पात्रों के मनोवैज्ञानिक पक्ष को भी समझने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वर्कशॉप के सफल आयोजन के बाद अब पूरी टीम शूटिंग के लिए तैयार है, जिसे जल्द ही भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा।
लेखक और निर्माता डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह फिल्म अंग क्षेत्र की प्रतिभाओं के माध्यम से एक बड़े सामाजिक बदलाव का प्रयास है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हर कलाकार अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय कर रहा है।
कार्यशाला के समापन के अवसर पर पूरी टीम उत्साहित नजर आई। प्रोडक्शन हाउस के अनुसार प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और शूटिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फिल्म के तकनीकी पहलुओं और लोकेशंस को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस अवसर पर टीम के चयनित कलाकार रानी चौधरी, प्रतिज्ञा सिंह, अंजनी राज ठाकुर, किरण जायसवाल, शोभा रावत, राज सिंह, विश्वा सिंह, रवि पोद्दार, नित्यानंद नितुल, माना शुक्ला, मनीष यादव, बिहारी प्रसाद, सलाम सागर, प्रेम सिंह और अन्य सदस्य के साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!