नजमुल हसनैन उर्फ जकी ब्यूरो बिहार
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित जानकारी समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में दी गई।
इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सिंह ने बताया गया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 8290 से अधिक है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक संचालित हो रहा है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित अबतक कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें 10 शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है।

ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
