भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी का जन्मदिन एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा वृंदावन मैरिज हॉल भागलपुर में पूरे हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।।

इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ एनडीए से जुड़े सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर माननीय सांसद जी के प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयाँ बाँटकर तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी सरल, मिलनसार एवं जनसेवा को समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। वे सदैव आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा शालिनी साह ने कहा कि माननीय सांसद अजय मंडल जी के नेतृत्व में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ प्राप्त हुआ है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद जी का व्यवहार कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा प्रेरणादायक रहा है। वे हर कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देते हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करने में हम भूमिका निभाते हैं

जन्मदिन समारोह के दौरान सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई। कई स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच फल, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही, कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, महानगर अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ रिंटू चंद्रवंशी , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंजू कुशवाहा , जदयू नेता रामाशीष सिंह,लोजपा नेत्री अंशु प्रियंका मिश्रा, प्रदेश महासचिव मीडिया प्रकोष्ठ रोजी रानी ,दीपक खेतान, जिला अध्यक्ष छात्र जदयू गोलू मंडल ,सौरभ सुमन, भाजपा नेत्री रूबी दास ,संगीता कुमारी ,संध्या पाण्डेय ,पीयूष सिंह, शिव शंकर शर्मा, आयुष आनंद ,सुब्रत कुमार ,अधिवक्ता राजीव सिंह, रोशन सिंह राजपूत ,सिंती कुमार ,रोशन कुमार, रूपेश मंडल, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार ,आलोक कुमार ,देवव्रत कुमार ,सत्यम कुमार ,दुर्गेश कुमार यादव, संगम यादव ,सुमन यादव ,जॉनसन मंडल ,प्रीतम मंडल, दिलखुश मंडल, अमन कुमार ,प्रभाकर कुमार ,रोहित कुमार, रोशन सिंह, दिनेश यादव के साथ-साथ कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!