अखिल भारतीय अघरिया समाज वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

अखिल भारतीय अघरिया समाज वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

बिलासपुर – 15 मार्च 2026 खैरा जयरामनगर में अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रखा गया । सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर,” अति विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रप्रकाश सुर्या प्रदेश महामंत्री (अ.जा) एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि श्री दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, अतिथि श्रीमती तारेश्वरी नायक सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ श्रीमती शशि पटेल सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ श्रीमती सीता पटेल सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ सम्माननीय अध्यक्ष श्री कुशल प्रसाद पटेल समस्त कार्यकारिणी अखिल भारतीय समाज बिलासपुर ग्रामीण एवं समस्त सम्माननीय सदस्य केंद्रीय समिति समस्त परीक्षेत्रीय अध्यक्ष ग्राम प्रमुख संरक्षक सदस्य आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में होली मिलन वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन विवाह योग्य युवक युवती के संबंध में चर्चा आदि किया गया। श्री चंद्र प्रकाश सुर्या द्वारा नवागांव में शौचालय निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा की गई एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सूर्यवंशी द्वारा सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु राशि देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी जी भी उपस्थित रहे एवं समाज का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ाने हेतु शुभकामनाएं दिए इस प्रकार कार्यक्रम का यह आयोजन सफल रहा।
एवं भाजपा सदस्य गणों में जागेंद्र कश्यप जी (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), श्यामलाल पटेल जी( मंडल महामंत्री), भास्कर पटेल जी( जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य), परदेसी जगत, विनोद शर्मा जी, रामपाल पटेल जी, हर्ष केडिया जी, हिरेंद्र पटेल ( युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयरामनगर गतौरा मंडल) भी उपस्थित रहे।
समाज प्रमुख जनों में सतीराम पटेल (अखिल भारतीय अघरिया समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल, प्रतीक पटेल, एवं सभी सगा समाज के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा पत्रिका महेंद्र सिंह राय

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!