इलाज में लापरवाही का आरोप, युवती की मौत के बाद अस्पताल गेट पर हंगामा

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी ,भागलपुर /बिहार।

भागलपुर मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय पूजा कुमारी पति–ओमकार देव की मौत के बाद आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।परिजनों का आरोप है कि पूजा कुमारी पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं इस दौरान वे लगातार डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन से समुचित इलाज की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि वे बार-बार वार्ड और ओपीडी के चक्कर काटते रहे, परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ आखिरकार लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई।मृतका के पति ओमकार देव और अन्य परिजनों ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं, तो फिर मरीजों की समुचित देखभाल क्यों नहीं हो रही है?घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के मुख्य द्वार पर जमा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान अस्पताल में आने-जाने वाले एंबुलेंस, मरीजों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की बात कही जा रही है। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं

बाइट — ओमप्रकाश देव परिजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!