किशनगंज: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशनगंज मुख्यालय में बुधवार को एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों और विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करना था।
बैठक में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिले के संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासन ने बैठक की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के साथ-साथ विकास योजनाओं की स्थिति, सरकारी परियोजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों के समन्वय पर भी चर्चा हुई।
प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी स्तरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उचित कदम उठाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
