रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत मंडल ने बताया कि घरेलू गैस हटाओ उपला जलाओ ऐसा इसलिए क्योंकि अपने देश में जो अपवाहें फैलाएं जा रहे हैं ये बिल्कुल देश के लिए बहुत दुखद समाचार है ऐसा इसलिए खाड़ी देशों में जो युद्ध लगभग पंद्रह दिनों से चल रही है इसके कारण अमेरिका , इज़राइल, और ईरान आपस में लड़ रहे और ये लड़ाई कितने दिनों तक चलेगी अभी तक कोई समाधान नहीं देखने को मिल रहा।ईरान और भारत की दोस्ती पिछले कई दशकों से चली आ रही क्योंकि भारत को कच्चे तेल एवं एल पी जी यानि घरेलू गैस की कमियाँ देखने को मिल रहा ये सिर्फ और सिर्फ अफवाह है जनता को नियम के अनुसार 25 दिनों के बाद ही गैस की दूसरी नंबर लगानी है विदेश मंत्री जय शंकर बाबू का खाड़ी देश से बात कर होमुर्जन बंदरगाह को खोली गई और वहां से पानी वाली जहाजों पर कच्चे तेल एवं एल पी जी गैस भेजी गई। केंद्रीय सरकार एवं बिहार सरकार से कहना है कि एक सुझाव मेरी ओर से कि बायो गैस का प्लांट भारत के हर पंचायतों में निर्माण कराया जाए ताकि हम देश वासियों को खाड़ी देशों पर निर्भर नहीं होना पड़े क्योंकि पूर्व के समय में सन 1991 से 1995 ईस्वी में इसकी इस्तमाल की जाती थी परंतु उस समय की बिहार के लालू सरकार ने इस योजना को नहीं समझा और पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया ।भारत सरकार से कहना है कि हर पंचायतों में बायो गैस प्लांट फिर से शुरू करने की योजना पर कड़ी निर्देश एवं नियमों के साथ चालू करवाया जाए।देश में युग परिवर्तन जिस प्रकार से हुआ कि गाय के गोबर से बने उपला को इस्तमाल करना मतलब प्रदूषण जैसे कारणों को लेकर बंद कर दिया ।उपला से बनाए जाने वाले देशी एवं शुद्ध स्वादिष्ट भोजन बनाए जाते थे पर अब गोबर से बने उपला( गोयठा) एवं बायो गैस को ज्यादा से ज्यादा उपलब्धता करनी चाहिए साथ ही मैं देश वासियों की जनता से अपील करता हूं कि आप सभी घरेलू एल पी जी गैस को लेकर शांति एवं स्थिरता बनाए रखें ताकि देश की सरकार को घरेलू गैस को लेकर ज्यादा से ज्यादा रिफिलिंग कराने एवं जनता के घरों तक पहुंचाने के लिए काम करने में आसान होगा और खाड़ी देशों में अच्छे संदेश जाएंगे।
