राजगीर, बिहार — राजगीर में आयोजित एशियाई रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 9 देशों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में हांगकांग ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि चीन को रजत से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हाफ टाइम तक हांगकांग ने 19 अंकों की बढ़त बनाई और अंत में 33-0 से श्रीलंका को मात दी।
महिला वर्ग के फाइनल में चीन ने हांगकांग को 29-21 से हराकर खिताब जीता। हाफ टाइम तक चीन 17 अंकों से आगे रहा। लड़कों के कांस्य पदक मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराया, जबकि महिलाओं के कांस्य पदक में भारत ने उजबेकिस्तान को 12-5 से पराजित किया।
समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और इंडिया रग्बी के प्रेसिडेंट राहुल घोष मौजूद रहे। खेल मंत्री ने कहा कि अब इस तरह के खेलों का आयोजन राजगीर में नियमित रूप से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उसी का उदाहरण है।
इंडिया रग्बी के प्रेसिडेंट ने भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब बिहार एशियाई खेलों की मेजबानी करने की क्षमता रखता है। राहुल बोस ने आयोजन में खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम करने पर सरकार को धन्यवाद दिया।