शिव रात्रि को लेकर बाबा राम बालकेश्वर मंदिर मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दो टन से अधिक वजन का है यहाँ शिव लिंग

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिले से सटे बांका के पंसल्ला गांव में बाबा राम बालकेश्वर नाथ महाकाल मंदिर में शिव रात्रि को लेकर अपार भीड़ देखि गई…. सुबह से ही मंदिर में शिव भक्तों का ताँता लगा हुआ था… आपको बतादे की यह मंदिर अपने आप में एक अलग महत्व रखता है…. दरअसल यहाँ का शिव लिंग काफी विशाल है दो टन से अधिक वजन का शिव लिंग यहाँ है जिसे देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ लगती है… मंदिर के बगल में एक सिंदूर का पेड़ है जो यहाँ की आस्था को और भी मजबूत करता है.. यहाँ न केवल भागलपुर से बल्कि बांका मुंगेर एवं झारखण्ड से भी श्रद्धालू पूजा करने यहाँ आते है…बताया जाता है की शादी शुदा महिलाये पर्व त्यौहार में इसी सिंदूर को लगाते है.. वहीँ समजसेवी राम बालक मंडल ने बताया की यह मंदिर अपने आप में एक अलग ही महत्व रखता है.. यहाँ रोजाना काफी भीड़ लगती है.. आज तो शिव रात्रि है आज तो भीड़ देखने लायक ही होगी…
बाइट.. श्रद्धालू
बाइट.. रामबालक मंडल, समाज सेवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!