किशनगंज। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का जनसमर्थन इस बार पूरी तरह शौकत भैया के पक्ष में दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि अब तक जितने भी विधायक इस क्षेत्र से चुने गए, उन्होंने जनता के भरोसे के साथ छल किया है। वर्तमान विधायक ने भी एआईएमआईएम के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बावजूद जनता के विश्वास को बेच दिया।
जनता का कहना है कि बहादुरगंज विधानसभा अब बदलाव चाहती है और आज हर गली, मोहल्ला व गांव से एक ही आवाज उठ रही है – “शौकत भैया आप टिकट लेकर आइए, पूरा जनसमर्थन आपके साथ है।” लोग न केवल समर्थन, बल्कि धन-बल के साथ भी उनके साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं।
उधर, टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली भी जनता के गुस्से का कारण बन चुकी है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। शासन और प्रशासन ने केवल दिखावे के लिए कहीं-कहीं मलबा डालकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। यह वही सड़क है जिस पर अधिकारियों से लेकर आम जनता तक सभी का आना-जाना होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जर्जर सड़क के कारण अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं और कई मां-बहनों की जान जा चुकी है। रिश्तेदार तक इस दुर्दशा से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि गरीबों की जान की कीमत क्या समझेगा यह शासन-प्रशासन?
लोगों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सड़क की बदहाली और जनता के साथ हुए हर अन्याय का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
