बाल दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

बाल दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।


ठाकुरगंज (मोहम्मद शादाब ग़यूर)

गुरुवार को ठाकुरगंज प्रखंड के अलग अलग सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में धूम धाम से बाल दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में स्कूली बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम के साथ बाल दिवस मनाया।

इस दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों को उनकी खुशियों, उनके अधिकारों और उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए जागरूक किया। 

वहीं शिक्षक चंद्रशेखर ने बाल दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में दी जानकारी देते हुए बच्चो को बताया की भारत में बाल दिवस की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर हुई था।
जिनका बच्चों से गहरा लगाव था। वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य है।
उनके विचार बच्चों को एक अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य जीवन और देश की बेहतरी के लिए योगदान दे सके।

पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अंग्रेजो के खिलाफ कई आन्दोलन में भाग लिया था। इसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा था।

वह स्वतंत्रा के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें स्कुल में चित्रकारी प्रतियोगिता, भाषण और नेहरू के जीवनी

पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वर्ग षष्ठम की रिहाना बेगम, द्वितीय स्थान पर संयुक रूप से वर्ग सप्तम की जासमीन बेगम व रुजवना बेगम और तृतीय स्थान पर वर्ग सप्तम का मोहम्मद राही रहे।

भाषण प्रतियोगिता में वर्ग चतुर्थ की आरसी खानम अव्वल रही जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्ग अष्ठम की सनोवर बेगम और वर्ग सप्तम के मोहम्मद राही ने बाजी मारी।

इन तीनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय की शिक्षिका क्रमशः समुज्जवला कुमारी, अनुराधा अनुखड़े और रजवी साजेदा बेगम ने मेडल पहनाकर समानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!