बरारी थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त को एक देशी कट्टा तथा एक खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार।

बरारी थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त को एक देशी कट्टा तथा एक खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को सुचना प्राप्त हुई कि दिन बरारी थाना अंतर्गत मधुचौक के समीप फैक्टरी रोड में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-1 के निगरानी में थानाध्यक्ष बरारी के द्वारा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। जहाँ घटनास्थल के समीप पहुँचते ही देखा गया कि एक व्यक्ति जो पुलिस की वाहन को,देखकर भागने भाग रहा है। जिसका पिछा कर सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया जहाँ तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी कट्टा तथा एक खोखा बरामद करते हुए हिरासत में लिया गया।इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत् गिरफ्तार करते हुए इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-1 के द्वारा विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से घटना स्थल पहुँच कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर विधि-व्यवस्था बहाल कि गयी वर्तमान में स्थिति सामान्य तथा नियंत्रण में हैं। बरामदगीः-1. देशी कट्टाः-01
2. खोखाः-01
3. गिरफ्तारीः-
1. आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर पिता महेश ठाकुर सा०-बनिया टोली थाना बरारी जिला भागलपुर।छापामारी दलः-

पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल बरारी थाना भागलपुर।
पु०अ०नि० कृष्ण कुमार बरारी थाना भागलपुर।
सशस्त्र बल बरारी थाना भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!