बर्बरता मुखिया पर युवक को पेट्रोल इंजेक्शन से प्रताड़ित करने का आरोप

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दयालपुर गांव के युवक नवीन कुमार ने स्थानीय मुखिया बंटी सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।

नवीन के अनुसार, तीन दिन पहले अजय सिंह के घर हुई चोरी की घटना में उसे जबरन आरोपी बनाया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में असली आरोपी साफ नजर आ रहा है। इसके बावजूद मुखिया बंटी सिंह ने नवीन को पकड़ लिया और चोरी कबूल करने के लिए दबाव बनाया।

आरोप है कि इसी दौरान मुखिया ने सिरिंज में पेट्रोल भरकर युवक के प्राइवेट पार्ट में इंजेक्ट कर दिया। यही नहीं, उसे लगातार दो दिन तक घर में कैद रखकर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नवीन को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू करने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!