भागलपुर (बिहार) के ज्योतिषाचार्य गौरव तिवारी को राष्ट्रीय तंत्र एवं ज्योतिष रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित नई दिल्ली के मरीना ड्राइव बैंक्वेट हॉल में सम्मानित किया गया।

भागलपुर (बिहार) के ज्योतिषाचार्य गौरव तिवारी को राष्ट्रीय तंत्र एवं ज्योतिष रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित नई दिल्ली के मरीना ड्राइव बैंक्वेट हॉल में सम्मानित किया गया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिला का एक ऐसा बेटा जो अंग राज कर्ण की धरती से है जिन्होंने अपने बचपन से मां तारा का पूजा करते आ रहे इनके लगातार इस कार्य को करने हेतु यह सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं तंत्र विद्या के क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट योगदान, समाज सेवा तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रदान किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली की एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से कई गणमान्य अतिथि, विद्वान एवं विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अल्ताफ शिवदासानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके करकमलों द्वारा गौरव तिवारी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया, साथ ही पूरे भागलपुर एवं बिहार का मान बढ़ाया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात गौरव तिवारी ने इस उपलब्धि को अपने गुरुजनों, परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी ज्योतिष एवं तंत्र विद्या के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे।
यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह बिहार राज्य के लिए भी गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!