भागलपुर में बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के बाद डीजल ने बढ़ाई तबाही

 

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार,भागलपुर /बिहार

भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के समीप स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में डीजल मशीन का उपयोग किया जाता था और वहां काफी मात्रा में डीजल स्टोर कर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिसके बाद डीजल ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बाइट -बिजय साह, स्थानीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!