भागलपुर (बिहार), संवाददाता अमित कुमार:
भागलपुर बाईपास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक अनोखा देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की जनता को जागरूक करना और राष्ट्रीय गौरव के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल बनाना था।
थाना परिसर में बैंड-बाजे के साथ राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया गया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर भाग लिया और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि “देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे आचरण और कार्यों में झलकनी चाहिए। इसी भावना को जीवित रखने के लिए यह आयोजन किया गया।”
कार्यक्रम में एएसआई उमेश शुक्ला, बैद्यनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, रघुनंदन कुमार, सुशील ग्राही, सत्यनारायण पासवान सहित कई सिपाही और चौकीदार उपस्थित रहे। सभी कर्मियों ने देशभक्ति गीतों को सुनकर गर्व और उत्साह का अनुभव किया।
इस आयोजन से थाना परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हुई।
