भागलपुर कोर्ट परिसर में चोरी: नीरज स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और फॉर्म चोरी

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर।

भागलपुर जिले के कोर्ट परिसर से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। कोर्ट परिसर स्थित नीरज स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगद और फॉर्म की चोरी कर ली।दुकान मालिक नीरज कुमार वर्मा, पिता स्वर्गीय सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी यह स्टेशनरी दुकान पिछले 15 वर्षों से कोर्ट परिसर में चल रही है, जिसकी लाइसेंस जिला विधिक संघ से ली गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन उनके दुकान की ताला पहली बार तोड़ी गई है।

 

नीरज कुमार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पहुंचे, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पाया कि गल्ले में रखे लगभग 10 हजार रुपये नगद और कोर्ट से संबंधित कई तरह के फॉर्म चोरी हो गए हैं।

उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके पिता का निधन इसी साल जून में हुआ था और तब से वे खुद ही दुकान संभाल रहे हैं। पिता के निधन के बाद वकीलों और परिचितों के सहयोग से दुकान को चालू रखा, जिससे वे अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

नीरज कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए किसी पर शक करना मुश्किल है। उन्होंने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि “यहां हर तरह के लोग आते-जाते हैं, पर सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।”

वर्तमान में नीरज कुमार का घर भीखनपुर गुमटी नंबर 1, नया टोला, इशाकचक थाना क्षेत्र में है। उन्होंने प्रशासन से इस चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!