भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से भागलपुर प्रभारी जितेंद्र यादव ने दीपनगर कांग्रेस भवन में किया प्रेसवार्ता।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर: भागलपुर स्थित दीपनगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से भागलपुर के प्रभारी कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। भागलपुर के प्रभारी कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और दैनिक जरूरी वस्तुओं की किल्लत से जूझ रही है। सरकार और प्रशासन कह रहा है कि रसोई गैस की कमी नहीं। किंतु अगर ऐसा नहीं है, तो एजेंसियों पर कतार क्यों लग रही है? सीएनजी, कोयला, लकड़ी के दाम और उपयोग अगर बढ़े हैं, तो इसके पीछे गैस की किल्लत है। उन्होंने कहा कि अग्रिम भुगतान की शर्त की वजह से कई पंप संचालक डीजल-पेट्रोल का ऑर्डर नहीं दे रहे हैं। बिजली दरों में भारी वृद्धि ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।जितेंद्र यादव ने आगे कहा कि 125 यूनिट बिजली हवा हवाई हो गयी,पिक समय में बिजली की कीमत काफी बढ़ा दी गयी, जबकि उस टाइम बच्चे पढ़ाई करते हैं, महिलाएं खाना बनाती है। इस विपत्ति की घड़ी में भी सरकार अवसर ढूंढ रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 2 अप्रैल को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों और 3 अप्रैल को पटना में विराट प्रदर्शन करेगी, जिसमें भागलपुर से काफी कार्यकर्ता पटना जाएंगे। सरकार की विदेश नीति भी काफी बद्दतर है, जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी तो क्या शानदार विदेश नीति हुआ करती थी,वहीं आज मोदी की सरकार केवल किरकिरी करा रही है। वहीं अंत मे भागलपुर प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, किल्लत और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम हमेशा गरीबों, लाचारों की आवाज बनते रहे हैं ,सरकार की नीतियों के खिलाफ हम विरोध करते रहेंगे। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस नेता अमित आनंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मृत्युंजय सिंह , मुजफ्फर अहमद,सियाराम सिंह, प्रशांत बनर्जी सहित अन्य मौजूद रहे।
