बिहार के 114 वीं वर्षगांठ पर गर्व से कहो हम बिहारी हैं के नारे से गुंज उठा भागलपुर
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर बिहार के 114 वीं वर्षगांठ पर 22 से 24 मार्च तक चलने वाले उत्सव बिहार दिवस के प्रथम दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय दीननगर के बच्चों ने सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकाल कर वातावरण में बिहार की गाथा के शब्दोच्चारन से गुंजायमान कर दिया। प्रभात फेरी में बच्चे उन्नत बिहार उज्जवल बिहार, पढ़ता बिहार बढ़ता बिहार, ज्ञान की भूमि बिहार, निपुण बिहार, भारत के कंठहार बिहार जैसे स्लोगन की तख्ती लिए हुए थे । वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर पहुंच कर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में बिहार प्रार्थना तथा गीत का सामूहिक गायन किया । मध्य विद्यालय दीननगर में प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर के नेतृत्व में उन्नत बिहार बनाने के लिए संकल्प लिया । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में 114 दीप जलाकर प्रार्थना आयोजित किया गया । इन विद्यालयों मे 23 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तिथि भोज का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार सिंह, वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , प्रीति कुमारी , दुर्गा कुमारी ,सोनी कुमारी, शाहिना खातून, कर्मी राजकिशोर, वृंदा , सुशीला , रिंकू , बाबूलाल , बाल संसद सदस्य सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
