मिडिल ईस्ट युद्ध में भागलपुर के इंजीनियर की मौत, 20 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम

मिडिल ईस्ट युद्ध में भागलपुर के इंजीनियर की मौत, 20 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के दौरान मिसाइल हमले में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह का शव 20 दिन बाद उनके घर मशाकचक पहुंचा शव के पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मृतक देवनंदन प्रसाद सिंह बिश्नोई कंपनी के जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे इरान से जहाज लेकर भारत लौट रहे थे इसी दौरान होर्मुज की खाड़ी के पास उनके जहाज पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद से ही परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।
स्थानीय लोग और जानने वाले देवनंदन प्रसाद सिंह को एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है

बाइट — प्रवीण सिंह कुशवाहा

बाइट — दीपक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!