ओडिशा में युवा समाजसेवी व टीएमबीयू एन.एस.एस के स्वयंसेवक हृषिकेश प्रकाश को “युवा प्रेरणा आइकॉन सम्मान – 2025” से सम्मानित होंगे।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर
आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 रविवार को सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव सह वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन दो दिवसीय 20–21 जनवरी 2026 को उड़ीसा राज्य के पुरी में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार भागलपुर के एन.एस.एस. टीएमबीयू स्वयंसेवक व मारवाड़ी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के छात्र हृषिकेश प्रकाश का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रेरक यूथ आइकन पुरस्कार–2025 के लिए चयन किया गया है। इस ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने अपने दस्तावेज के माध्यम से शिक्षा के जगत में विभिन्न गतिविधियों को रूबरू कराया। उनके दस्तावेज का सत्यापन कर राष्ट्रीय कमिटी के सदस्यों ने चयन किया और शासकीय निकाय समिति सीकेएनकेएच फाउंडेशन के अध्यक्ष राघव चंद्रनाथ, महासचिव प्रीतेश तिवारी, राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष एवं उड़ान उत्सव कार्यक्रम के संयोजक बब्लू कुमार ने पहले ऑनलाइन ईमेल पर चयन पत्र देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिए फिर शिक्षा जगत एवं छात्रहित में उनके योगदान की सराहना की। हृषिकेश प्रकाश भागलपुर के रहने वाले है और उनका जन्म देव स्थल महिषी सहरसा में हुआ है। ज्ञात हो वे लंबे समय से छात्रहित, शैक्षणिक जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। हृषिकेश प्रकाश की इस उपलब्धि से न केवल भागलपुर बल्कि संपूर्ण बिहार को गौरव प्राप्त हुआ है।
