रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को स्थानीय दीप नगर स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन सृजन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदों पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक नए सिरे से संगठन को मजबूत किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के बेहतर व सुनहरे भविष्य को गढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा बिहार में संगठन को अधिक गतिशील, धारदार और प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षकों की निगरानी में संगठन को नई दिशा देने और मजबूत व जवाबदेह नेतृत्व तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।
वहीं एआईसीसी के सदस्य सह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने अंगवस्त्र देकर पर्यवेक्षक श्री पटनायक का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन के लिये सबसे पहले एकजुटता का होना बहुत जरूरी है।
बाइट… देवाशीष पटनायक, कांग्रेस के संघटन सृजन कार्यक्रम के प्रवेक्षक।
