भागलपुर पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोले– जनता को महागठबंधन पसंद नहीं

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने जिला अतिथि गृह में पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद मंत्री ने कार्यों के धरातलीय स्थिति का मूल्यांकन किया।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की कई योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

प्रेस से बातचीत के दौरान मंत्री गुप्ता ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन को पसंद नहीं करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं को यह तक पता नहीं है कि यदि उनकी सरकार बन भी जाए तो उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि सरकार विकास और कल्याणकारी कार्यों पर फोकस कर रही है और जनता का विश्वास वर्तमान सरकार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!