भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास और राहत सामग्री का वितरण

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर से।

भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा ने सोमवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।सबसे पहले दोपहर 2:00 बजे विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 14, नया टोला आसानंदपुर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय से मोजिबर रहमान के घर तक सड़क निर्माण कार्य (लगभग ₹5,63,000) का शिलान्यास किया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे वार्ड संख्या 15, जब्बारचक आशियाना फ्लैट के बगल में जलापूर्ति निर्माण योजना (लगभग ₹8,02,000) का शिलान्यास किया।

इसी क्रम में विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 1, लालूचक बस्ती में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का पैकेट वितरण भी किया। जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुएं मिलने से उन्हें राहत मिली। प्रभावित लोगों ने विधायक अजीत शर्मा के इस सहयोग के लिए आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इन कार्यक्रमों में सैकड़ों स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक से क्षेत्र के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!