नगर निगम भागलपुर: शहरवासियों को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात; महापौर महोदया एवं उप महापौर महोदय ने संयुक्त रूप से किया कई योजनाओं का उद्घाटन।

नगर निगम भागलपुर: शहरवासियों को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात; महापौर महोदया एवं उप महापौर महोदय ने संयुक्त रूप से किया कई योजनाओं का उद्घाटन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास की गति को विस्तार देते हुए माननीया महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल एवं माननीय उप महापौर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन द्वारा संयुक्त रूप से कई महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया।
प्रमुख विकास कार्य एवं लागत
आज जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें मुख्य रूप से वार्ड संख्या 31 और 42 में पेयजल (पियाऊ) एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य शामिल हैं:
• वार्ड संख्या 31: 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर पाइपलाइन सहित पियाऊ अधिष्ठापन कार्य। (कुल प्राक्कलित राशि: ₹14,65,000)
• वार्ड संख्या 42 (नारायण नगर): बजरंगवली मंदिर के निकट पाइपलाइन सहित पियाऊ निर्माण कार्य। (राशि: ₹7,32,500)
• वार्ड संख्या 42 (हसनपुर): कृष्णा पाल के घर के निकट पाइपलाइन सहित पियाऊ निर्माण कार्य। (राशि: ₹7,32,500)
• वार्ड संख्या 42 (रामदेव साह लेन): पाइपलाइन सहित पियाऊ निर्माण कार्य। (राशि: ₹7,32,500)
• वार्ड संख्या 42: भोला चौधरी के घर के निकट पियाऊ निर्माण कार्य। (राशि: ₹7,32,500)
जनता को समर्पित सुविधाएं
उद्घाटन के दौरान महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। विशेषकर गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए इन पियाऊ का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। ये सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे किए गए हैं ताकि आम जनता को तुरंत लाभ मिल सके।

इस समारोह में वार्ड संख्या 31 की पार्षद श्रीमती कुसमा देवी और वार्ड संख्या 42 के पार्षद श्री सरयुग प्रसाद साह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं
कार्यक्रम का सफल संचालन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!