ब्राउन शुगर पर भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला सहित कुल 5 की गिरफ्तारी
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस की स्पेशल टीम ने कोतवाली, बायपास और लालमटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया था। सूचना थी कि कोतवाली बायपास इलाके में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह शहर में लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर नशे की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
वहीं दूसरी ओर लालमटिया थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए अमित कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की छोटी-छोटी खेप सप्लाई कर रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर थी।जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह खेप कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था
वहीं कोतवाली बायपास
ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने अभिषेक, गौरव समेत एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी कोतवाली और लालमटिया थाना क्षेत्र से पकड़े गए हैं।सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह गिरोह संगठित तरीके से शहर में नशे का कारोबार कर रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने कहा कि “भागलपुर में नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।”
