भागलपुर क्रिकेट लीग (BCL) सीजन–4 को लेकर आज रविवार, 28 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार

खिलाड़ियों का ड्रेस वितरण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में BCL के अध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं निदेशक अभिषेक शानू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर BCL की कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, मेहताब मेहंदी, धर्मजय कुमार, अतुल कुमार सिंह, आलोक कुमार, गुड्डू भैया, जयंतो राज, करुण सिंह एवं कामरान खान शामिल थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग से जुड़ी सभी टीमों के ओनर—सुजीत कुमार केसरी, आकृति वर्मा, राहुल सिंह, आलोक कुमार, अमित कुमार, ओम दिवाकर, डॉ. संजय कुमार एवं मोनिका देवी—के साथ-साथ सभी टीमों के कप्तान—बासुकीनाथ, आनंद सिंह, सूर्यवंश, सचिन भारद्वाज, सचिन कुमार, शेखर आनंद, वीरू सिंह एवं अमित कुमार—भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी टीमों के कप्तान और ओनर की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
BCL के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर (मंगलवार) को एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी टीमों के ओनर, कप्तान और खिलाड़ी फोर व्हीलर के माध्यम से भाग लेंगे। इस रोड शो में BCL की ट्रॉफी पूरे भागलपुर शहर का भ्रमण करेगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2 जनवरी (शुक्रवार) को BCL सीजन–4 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें भागलपुर के कई प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। वहीं, 3 जनवरी से मुकाबलों का आगाज हो जाएगा।
पहला मुकाबला बटेश्वर पलटन बनाम करनगढ़ किंग्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला त्रिलोकीनाथ टाइगर्स बनाम बुधनाथ चैंपियन के बीच होगा।
BCL सीजन–4 को लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!