तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कौद

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कौद

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित डाटबाट के समीप शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी बताया जा रहा है कि बालू लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से हबीबपुर से कजरैली की ओर जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रही महिला ट्रैक्टर के पीछे लगे ट्रॉली में फंस गई थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के फंसने के बावजूद चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार कम नहीं की, बल्कि ने तेजी से वाहन लेकर आगे बढ़ता रहा इसके कारण महिला करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही मामले को लेकर शनिवार की दोपहर ट्रैफिक पुलिस को हबीबपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया इस दौरान आसपास के लोगों से बातचीत भी की वही मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला , जिले में लगातार तेज रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है जिस पर नकल कसने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!