भागलपुर में 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बाजार चौक के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में स्थानीय थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवनारायणपुर बाजार चौक के समीप छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ गड्डू कुमार के रूप में हुई है वह शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, इन मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

बाइट — प्रमोद कुमार सीनियर एसपी भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!